Punjab पंजाब: लुधियाना में बंदूक की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जिले के डेहलों में रिलायंस पेट्रोल पंप पर कैशियर से बाइक सवार तीन बदमाशों ने बंदूक की नोक पर 6.40 लाख रुपये लूट लिए और उसे धमकाकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के साथी हरतेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
कैशियर हरजिंदर सिंह ने बताया कि वह पंप पर मौजूद था। इसी दौरान बाइक सवार तीन लोग आए। उनके पास बंदूकें और तेजधार हथियार थे। आरोपियों ने बंदूक की नोक पर उससे नकदी लूटी और धमकाकर फरार हो गए।