Punjab पंजाब: रेलवे स्टेशन पर एक यात्री की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बठिंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर एक यात्री की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौके पर संस्था की टीम और थाना जीआरपी पुलिस पहुंची। पुलिस ने जरूरी जांच पड़ताल की और मृतक के परिजनों को सूचना दी। पुलिस कार्रवाई के बाद संस्था ने शव को अस्पताल भिजवाया।
मृतक की पहचान हजारी (57) पुत्र उदय सिंह निवासी मुक्तसर के रूप में हुई, जो अपने पोते के साथ दिल्ली जा रहा था।