Punjab पंजाब: सीमावर्ती कस्बे कुलनौर के बस स्टैंड के पास बीती रात अचानक आग लगने से दो फलों की दुकानें और एक नान की दुकान जलकर राख हो गई। इस हादसे में भारी नुकसान बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कुलनौर थाना प्रभारी साहिल पठानिया पुलिस पार्टी के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और दमकल विभाग की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और बस स्टैंड तक फैलने से रोका गया।
नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। जानकारी देते हुए पीड़ित दुकानदार मक्खन सिंह ने बताया कि वह पिछले कई सालों से बस स्टैंड के पास अस्थाई शेड और ठेला लगाकर फल बेच रहा था, लेकिन बीती रात अचानक आग लगने से उसे करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एक अन्य पीड़ित दुकानदार नीसू को भी सामान जलने से नुकसान हुआ है। तीसरे पीड़ित दोस्तपुर गांव में नान बेचने वाले स्टाल के मालिक कुलजीत ने बताया कि हादसे में करीब 30 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।