Punjab.पंजाब: सरकार ने आगामी सीजन में खाद्यान्न खरीद की निगरानी के लिए मंत्रियों के एक समूह (जीओएम) का गठन किया है। मंगलवार को पंजाब भवन में जीओएम की पहली बैठक हुई। कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुदियां इसके अध्यक्ष हैं, जबकि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल इसके सदस्य हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख सचिव राहुल तिवारी ने धान खरीद को परेशानी मुक्त बनाने के लिए की जा रही योजना पर एक प्रस्तुति दी।