Punjab.पंजाब: बीएसएफ ने बुधवार सुबह अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर ताशपतन चौकी के पास एक घुसपैठिए को मार गिराया। रुकने की बार-बार चेतावनी के बावजूद घुसपैठिया आगे बढ़ता रहा, जिससे बीएसएफ को उस पर गोली चलानी पड़ी। नरोट जैमल सिंह थाने में भारतीय पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक अधिकारी ने कहा, "घुसपैठिए की पहचान और मकसद की जांच की जा रही है। कल पाकिस्तान रेंजर्स के समक्ष औपचारिक विरोध दर्ज कराया जाएगा।"