Punjab: खेत में मिला मोर्टार बम, इलाके में दहशत

Update: 2025-05-25 01:06 GMT
Punjab पंजाब: पंजाब के पठानकोट जिले के सोली भोली गांव से बड़ी खबर आई है, जिसमें पता चला है कि एक खेत में मोर्टार बम मिला है. जैसे ही यह खबर गांव में पहुंची, लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. लोगों को खेत के पास जाने से मना कर दिया गया है. जैसे ही पता चला कि गांव के खेत में जिंदा मोर्टार है. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने इसकी सूचना सेना को भी दी और सेना की एक टीम मौके पर पहुंची और जिंदा मोर्टार को निष्क्रिय कर दिया|
जानकारी के मुताबिक, यह मोर्टार बीर सिंह नाम के व्यक्ति के खेत में उसके बेटे ने देखा और उसके बाद ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और मोर्टार बम को निष्क्रिय कर दिया गया है|
Tags:    

Similar News