Punjab: गैस सिलेंडर से लीक होने से भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Update: 2025-05-07 00:53 GMT
Punjab :जालंधर के फगवाड़ा गेट में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर से गैस लीक होने से घर में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घर की छत गिर गई, जिससे काफी नुकसान हुआ है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि उनका सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया गया। अभी तक हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
Tags:    

Similar News