Punjabपंजाब: मजीठा में देर शाम कुछ लोगों ने प्रसिद्ध शराब कारोबारी स्वर्गीय चेयरमैन जैंतीपुर के परिवार की शराब की दुकान पर पेट्रोल बम फेंके और गोलियां चलाईं। इस हमले में दुकान के आगे के काउंटर में आग लग गई, लेकिन लोगों ने मौके पर ही आग पर काबू पा लिया। शराब की दुकान के इंचार्ज गुरप्रीत सिंह गोपी उप्पल ने बताया कि इससे पहले भी स्वर्गीय चेयरमैन जैंतीपुर के परिवार के घर पर ग्रेनेड से हमला हुआ था और अब बदमाशों ने शराब की दुकान पर हमला किया है, जिसमें दुकान के कर्मचारी बाल-बाल बच गए।
उक्त लोगों ने दुकान पर गोलियां भी चलाईं। इस संबंध में जब शोर मचाया गया तो वहां से भाग रहे लोग पिस्तौल और मैगजीन फेंक कर भाग गए। इस संबंध में डीएसपी मजीठा जसपाल सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।