Punjab पंजाब: हाजीपुर के सहकारी बैंक में आज सुबह करीब 6 बजे अचानक आग लग गई। इससे बैंक में भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह बैंक शाखा से धुआं और आग की लपटें निकलती देख लोगों ने बैंक प्रबंधन और पुलिस प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।