Punjab पंजाब: गुरदासपुर बाईपास पर गांव औजला के पास एक कार और टिप्पर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के दोनों एयरबैग खुल गए। कार चालक दिलबाग सिंह ने बताया कि वह सेना का जवान है और दीनानगर से गुरदासपुर होंडा एजेंसी जा रहा था। जब वह औजला बाईपास पर पहुंचा तो अमृतसर की तरफ से एक टिप्पर आ रहा था और उसने उसकी कार को सीधी टक्कर मार दी, जिससे कार के दोनों एयरबैग खुल गए।
जिससे वह और कार में सवार महिला बड़ी मुश्किल से बच निकलीं। पठानकोट निवासी टिप्पर चालक काका ने बताया कि वह अमृतसर से लौट रहा था। जब वह औजला बाईपास पर पहुंचा तो उसी तरफ से एक कार आई और उससे टकरा गई। टिप्पर चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। हादसे के काफी देर बाद रोड सेफ्टी फोर्स मौके पर पहुंची।