Punjab पंजाब: पंजाब में गर्मी लगातार बढ़ रही है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. कई जिलों में तापमान 35 डिग्री को पार कर गया है. अगले तीन दिनों में राज्य में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. चंडीगढ़ में आज कई जगहों पर लू चल सकती है. मौसम विभाग ने 7 से 10 अप्रैल तक राज्य के कुछ इलाकों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है|
जानकारी के मुताबिक, पंजाब में 9 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा और उसके बाद बारिश होगी. मौसम विभाग का कहना है कि 10 और 11 अप्रैल को पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. इससे किसानों की चिंता बढ़ सकती है क्योंकि खेतों में गेहूं की फसल पक चुकी है और अगर बारिश या तूफान आता है तो फसल को नुकसान हो सकता है|