Punjab सरकार का आदेश, अगले तीन दिनों के लिए स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद
Chandigarh चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने राज्य में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों को अगले तीन दिनों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा लिया गया है।
मंत्री ने बताया कि यह कदम राज्य में हो रही कुछ विशेष गतिविधियों के कारण लिया गया है, ताकि छात्रों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सरकारी आदेश के अनुसार, सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है और इस दौरान ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था को लेकर भी जल्द ही निर्देश जारी किए जाएंगे।
सरकार ने सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्रशासन से इस आदेश का पालन करने की अपील की है।