Punjab पंजाब: पंजाब में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार खन्ना के गांव चंकोइयां खुर्द में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी की खबर मिली है। इस दौरान तेजधार हथियारों से हमला भी किया गया। बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या करीब 50 थी। इस हमले में चंकोइयां खुर्द के सबारा सरपंच जगजीत सिंह जग्गी का भाई और 2 महिलाएं घायल हो गईं।
उन्हें लुधियाना के सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह विवाद 12 एकड़ जमीन को लेकर है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पूर्व सरपंच जगजीत सिंह जग्गी के खिलाफ नशा तस्करी और अवैध हथियार सप्लाई का मामला दर्ज हुआ था। जग्गी अभी फरार है।
Tags: