Punjab: बेखौफ लुटेरों ने मचाया आतंक, धारदार हथियारों के दम पर वारदात को दिया अंजाम
Punjabपंजाब: गुरुवार देर रात गिल रोड पर मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों ने एक युवक का मोबाइल और नकदी छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर लुटेरों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। घायल की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है।
घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस को दी गई। घायल हुए विनोद के दोस्त ने बताया कि वह गिल रोड पर कार चालक का काम करता है। रात को वह अपनी कार फैक्ट्री में खड़ी करके अपने घर लौट रहा था, तभी गिल रोड पर मोटरसाइकिल सवार तीन लुटेरों ने उसे घेर लिया। लुटेरों ने उसका मोबाइल और अन्य सामान छीनने की कोशिश की तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। लुटेरों में से एक ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी कलाई पर चोट लग गई। डॉक्टरों ने बताया कि इससे उसकी कलाई की हड्डी कट गई। फिलहाल पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई कर रही है।