Punjab पंजाब: निहाल सिंह वाला-बाघापुराना रोड पर गांव खोटे में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 254 पर अधूरी पुली पर कंपनी के ठेकेदारों की गलती के कारण हुए भीषण सड़क हादसे में एक प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई तथा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद दो गांवों के लोगों ने गांव खोटे में धरना देकर सड़क निर्माण कर रही कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की तथा कंपनी व उसके ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की।
मौके से मिली जानकारी के अनुसार रात को बाघापुराना से अपने गांव आ रहे कबड्डी खिलाड़ी सुरजीत सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी गांव रौंटा की गाड़ी गांव खोटे में निर्माणाधीन सड़क की अधूरी पुली से टकरा गई, जिस पर कोई रिफ्लेक्टर या सिग्नल आदि नहीं लगा था तथा कबड्डी खिलाड़ी सुरजीत सिंह की कार उक्त पुली से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके कारण सुरजीत सिंह की मौत हो गई तथा उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।