Punjab: वेल्डिंग के दौरान विस्फोट, दो लोगों की मौत

Update: 2025-03-22 03:59 GMT
Punjab पंजाब: फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद से कुछ ही दूरी पर माधोपुर के पास वेल्डिंग की दुकान पर गुरुवार देर रात उस समय धमाका हो गया, जब वेल्डिंग का काम चल रहा था। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान सरहिंद निवासी अवतार सिंह काला और मनोज तिवारी के रूप में हुई है।
नरिंदर सिंह नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। एसएचओ संदीप सिंह ने बताया कि हादसा उस समय हुआ, जब फ्यूल टैंकर की मरम्मत की जा रही थी। वेल्डिंग के दौरान धमाका हुआ और मौके पर काम कर रहे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में दो लोगों की मौत हो गई। शवों को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News