Punjab पंजाब: अमृतसर के तरनतारन इलाके में एक बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि तरनतारन में गैंगस्टरों और पुलिस पार्टी के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें तीन आरोपियों के गोली लगने से घायल होने की खबर है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन पिस्तौल बरामद की हैं।
जानकारी के अनुसार, देहात में बैठे गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा और सतनाम सिंह सत्ता के तीन गुर्गों और पुलिस पार्टी के बीच गोलीबारी का मामला सामने आया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों आरोपी घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तीन पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
शाम करीब साढ़े छह बजे मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने गुरप्रीत सिंह के घर पर फायरिंग कर दी। इस हमले में गुरप्रीत सिंह को गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद सुरक्षा में तैनात एएसआई प्रगट सिंह और कांस्टेबल वरिंदर सिंह ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर तीनों हमलावरों का पीछा किया। पुलिस और पीड़ित परिवार के सदस्यों ने हमलावरों को गांव मोहनपुर के पास रोक लिया। इसके बाद हमलावरों ने पुलिस पार्टी पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में तीनों आरोपी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिले के एसएसपी दीपक पारीक और भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उनके पास से एक मोटरसाइकिल और तीन तमंचे बरामद किए गए हैं।
Tags: