Punjab पंजाब: कपूरथला में बिजली विभाग के एक कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। भुलत्थ में बिजली विभाग का एक कर्मचारी मरम्मत के लिए खंभे पर चढ़ा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बिजली की तार से चिपक गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान दलवीर सिंह के रूप में हुई है, वह बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। मौके पर पहुंचे बिजली अधिकारियों ने बताया कि करंट लगने के कारणों की जांच की जा रही है। भुलत्थ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।
Tags: