Punjab पंजाब: हरियाणा में सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 796 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी की पहचान रामेश्वर पुत्र श्रीचंद निवासी झंडा कलां पंजाब के रूप में हुई है।
पुलिस टीम फ्रेंड्स कॉलोनी के पास मौजूद थी, तभी उन्हें मोटरसाइकिल पर एक युवक आता दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से अफीम बरामद हुई।