Punjab पंजाब: पायल के नजदीक एक दुखद हादसे की खबर मिली है। जहां शराब से भरे ट्रक को बैक करते समय ट्रक चालक गुरमीत राम की एक वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।पयाल पुलिस को शिकायत दर्ज करवाते हुए अजय कुमार निवासी गांव पक्का कला जिला बठिंडा ने बताया कि वह और ट्रक चालक गुरमीत राम बठिंडा से शराब से भरा ट्रक लेकर शाम करीब साढ़े सात बजे पायल के बीजा रोड स्थित शराब के ठेके पर पहुंचे थे।
ट्रक चालक गुरमीत राम ट्रक को रिवर्स करने के लिए नीचे उतरा और ट्रक को रिवर्स करवाने लगा। इसी दौरान पायल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी के चालक ने लापरवाही व तेज गति से गुरमीत राम को कुचल दिया। इस हादसे में गुरमीत राम गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अमनदीप सिंह के खिलाफ धारा 281 व 106 (1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Tags: