Punjab: होटल में चल रहा था गंदा धंधा, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ बड़ा खुलासा
Punjab पंजाब: स्थानीय नेहियांवाला पुलिस ने पिछले दिनों अक्सर चर्चा में रहने वाले गोनियाना मंडी के नजदीक एक होटल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वखरा ढाबा गोनियाना मंडी के मालिक राजीव कुमार को वेश्यावृत्ति के मामले में गिरफ्तार किया है।यह गिरफ्तारी एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान की गई। पुलिस द्वारा अपने स्तर पर की गई लंबी जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि राजीव कुमार होटल में आने वाले ग्राहकों को लड़कियां सप्लाई करता था, जिसकी पुष्टि कई मौकों पर गवाहों ने सबूतों के साथ की है।
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार राजीव कुमार की एक महिला साथी भी इस गतिविधि में शामिल हो सकती है और उसे भी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर सकती है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजीव कुमार को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए रिमांड मांगा जा सकता है। इस मामले में राजीव कुमार के परिजनों के साथ-साथ उसका बेटा मोहित भी शक के दायरे में है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।