Panjab पंजाब: पंजाब सरकार ने आज भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेने से मना कर दिया। यह बैठक पानी आवंटन के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए 5 बजे आयोजित की गई थी, लेकिन पंजाब ने BBMB को एक पत्र भेजकर बैठक की स्थगन की मांग की।

पंजाब सरकार ने 5 मई को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र होने की बात कही, जिसमें BBMB द्वारा हरियाणा को 4,500 क्यूसेक्स अतिरिक्त पानी आवंटित करने के फैसले पर चर्चा की जाएगी। इसके कारण राज्य सरकार विधानसभा सत्र की तैयारियों में व्यस्त है।

इसके अलावा, जल संसाधन विभाग ने यह भी कहा कि BBMB की बैठक बुलाने से पहले सात दिन की नोटिस अनिवार्य है, जैसा कि 1976 के नियम 7 में निर्धारित है, और उन्होंने उचित प्रक्रिया का पालन करने की मांग की


Tags: