Punjab पंजाब : पंजाब में भारी बारिश जारी है। भाखड़ा सहित विभिन्न बांधों से नियंत्रित मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद राज्य में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ गई है। बाढ़ में कम से कम 30 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि पाँच लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। रिपोर्टों के अनुसार, लगभग 1,400 गाँव जलमग्न हो गए हैं।
राज्य के बारह ज़िले बुरी तरह प्रभावित हैं। सबसे ज़्यादा प्रभावित ज़िलों में पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और फिरोज़पुर शामिल हैं। गौरतलब है कि पंजाब चार दशकों में सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है।