चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को बजट पेश करने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने लोगों की राय से तैयार ऐतिहासिक बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को बधाई दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह पंजाब के शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार क्षेत्रों में क्रांति के उद्देश्यों से बना लोगों का बजट है।


 




Tags: