Punjab: पेड़ से टकराई कार में लगी आग, व्यक्ति और बच्चे की जिंदा जलकर मौत
Punjab पंजाब : पंजाब में घनी धुंध के चलते एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। धुंध के कारण विजिबिलिटी बेहद कम होने से एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति और एक बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब इलाके में घनी धुंध छाई हुई थी और सड़क पर कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में तुरंत आग भड़क उठी। आसपास मौजूद लोगों ने बचाव की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दोनों को बाहर नहीं निकाला जा सका।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण धुंध के चलते कम विजिबिलिटी बताया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि धुंध के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और गति सीमित रखें।