Punjab: मासूम के साथ दरिंदगी, पहले अपहरण, फिर दुष्कर्म और फिर हत्या

Update: 2025-07-05 00:42 GMT
Punjab पंजाब: शहर में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसने सभी को हिलाकर रख दिया। झुग्गी में रहने वाले शादीशुदा व्यक्ति ने 10 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने बाद में बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक बच्ची के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे वे परिवार के साथ मुक्तसर के बल्लमगढ़ रोड स्थित झुग्गियों में पहुंचे ही थे कि उनकी 10 साल की बच्ची लापता हो गई। पूरा परिवार उसे ढूंढने लगा लेकिन वह कहीं नहीं मिली। 2 घंटे बाद झुग्गियों में ही किनारे उगी घास के पास से बच्ची की दर्दनाक चीखें सुनाई दीं। वे तुरंत उस जगह दौड़े और देखा कि वहां 2 लोग बच्ची को पकड़े हुए थे।
जिनमें से एक उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। उन्होंने बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी। इससे पहले कि वे कुछ कर पाते बच्ची की मौत हो चुकी थी। बच्ची के प्राइवेट पार्ट पर बुरी तरह से चोट लगी थी। लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। जबकि एक आरोपी भाग गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सिटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसकरणदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
Tags:    

Similar News