Punjab : बारात से लौट रही बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, 6 घायल

Update: 2025-07-22 02:38 GMT
Punjab पंजाब: मलेरकोटला रोड पर जरगा गाँव के पास सोमवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बारातियों से भरी एक बोलेरो कार भूसे से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली से आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें बैठे लोग बुरी तरह फंस गए।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जाँच में हादसे का कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लदा भूसा और रात में सड़क पर रोशनी न होना माना जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
Tags:    

Similar News