Punjab: बड़ी वारदात, युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी तोड़कर हमलावर फरार

Update: 2025-07-02 04:37 GMT
Punjab पंजाब: राहों थाना के अंतर्गत गांव उस्मानपुर में बीती रात करीब 9 बजे सड़क पर टहल रहे 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या करने का समाचार प्राप्त हुआ है। सूचना मिलने पर डीएसपी राज कुमार, सीए स्टाफ इंचार्ज जरनैल सिंह व राहों थाना इंस्पेक्टर नीरज चौधरी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। डीएसपी नवांशहर राज कुमार ने बताया कि मृतक अमनदीप सिंह के पिता सुरिंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया कि उसका बेटा अमनदीप सिंह खाना खाने के बाद टहलने के लिए गया था।
जैसे ही वह सरकारी स्कूल उस्मानपुर के पास पहुंचा तो अज्ञात लोगों ने अमनदीप सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने यह भी बताया कि अमनदीप सिंह के सिर में गोली लगी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जाते समय हत्यारों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। डीएसपी नवांशहर राज कुमार ने बताया कि राहों थाने में मृतक के पिता सुरिंदर सिंह के बयान के आधार पर इंस्पेक्टर नीरज चौधरी ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tags:    

Similar News