Punjab पंजाब: अजनाला शहर में देर रात उस समय दहशत फैल गई जब दो नकाबपोशों ने मेडिकल स्टोर मालिक तरनजीत सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। तरनजीत सिंह अपने मेडिकल स्टोर से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और लगभग पाँच खाली खोखे बरामद कर जाँच शुरू कर दी है।
मृतक के भाई करमजीत सिंह ने बताया कि लगभग एक साल पहले भी उन्हें फोन पर धमकियाँ मिली थीं, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी थी। उन्होंने मांग की कि इस हत्या के असली दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और परिवार को न्याय मिले।मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है। उनका कहना है कि असली दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।