Punjab पंजाब: बटाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री कंध साहिब में बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें एक सेवादार की मौत हो गई। मृतक सेवादार की पहचान सतनाम सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सेवादार निशान साहिब की सेवा कर रहा था तभी अचानक वह नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। लोगों ने बताया कि सतनाम सिंह काफी समय से श्री कंध साहिब की सेवा कर रहा था। सुबह सतनाम सिंह निशान साहिब का कपड़ा बदल रहा था कि अचानक निशान साहिब की तार टूट गई और वह ऊंचाई से नीचे गिर गया और उसे तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
बातचीत के दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरिंदर पाल सिंह गोरा ने बताया कि सतनाम सिंह काफी समय से हमारे पास पार्ट टाइम काम कर रहा था। आज सुबह जब वह निशान साहिब का कपड़ा बदलने लगा तो तार टूट गई और हादसा हो गया और उसकी मौत हो गई |