Punjab : कुष्ठ आश्रम के पास संदिग्ध मांस के थैलों की बरामदगी

Update: 2026-02-17 07:06 GMT
Punjab : सरहिंद कुष्ठ आश्रम के पास गंदे नाले से थैलियों में भरे मांस के संदिग्ध टुकड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए नाले की सफाई शुरू की और मांस से भरे थैलों को सावधानी से निकाला।
सरहिंद पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर अवतार सिंह का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और लोग किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचें। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
Tags:    

Similar News