Punjab Accident: बेटे को स्कूल छोड़ने गई मां के साथ हुआ हादसा, परिवार गमगीन
Punjab Accident: खन्ना में एक दुखद हादसे की खबर मिली है। खन्ना के लालहेड़ी रोड फ्लाईओवर पर हुए एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वह अपने बेटे को स्कूल छोड़कर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार स्कूल से लौटते समय फ्लाईओवर पर एक तेज रफ्तार वाहन ने महिला की स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सिर के बल सड़क पर गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतका की सास बलजीत कौर ने बताया कि उसकी बहू अपने पोते को स्कूल छोड़ने गई थी। जब वह उसे स्कूल छोड़कर घर लौट रही थी तो रास्ते में एक तेज रफ्तार वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पड़ोसी गौरव शाही ने बताया कि पुल पर तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।