Punjab पंजाब: पटियाला से सटे कराली साहिब गाँव में बीती रात एक भयावह घटना घटी, जिसमें पुरानी रंजिश को लेकर गाँव के दो गुटों के बीच हुए झगड़े में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम मनप्रीत बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 28 साल थी।
पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों में शराब पीकर झगड़ा हुआ, जिसके चलते मनप्रीत सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह भी पता चला है कि मृतक युवक परिवार का इकलौता बेटा था जिसकी शादी हो चुकी थी। मृतक का एक बेटा भी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Tags: