Punjab पंजाब: अमृतसर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि शिवाला गेट इलाके में बीती रात एक युवक ने ज्वैलर की दुकान पर बैठे एक व्यापारी पर पिस्तौल तान दी। आरोपी ने ज्वैलर के सिर पर बंदूक तानकर उसे धमकाया और गाली-गलौज की। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
पीड़ित ज्वैलर विनय के मुताबिक, पैसों के लेन-देन को लेकर उसका एक लड़की से विवाद चल रहा था। लड़की पैसे लौटाने ही वाली थी कि उससे पहले ही उसका भाई आ गया। दुकान में घुसते ही युवक ने बिना किसी बात के गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक पिस्तौल निकालकर विनय की कनपटी पर तान दी। इसके बाद आरोपी दुकान से निकल गया और गाली-गलौज करता रहा। घटना से घबराए ज्वैलर ने तुरंत दुकान बंद कर दी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।