Punjab: तेज रफ्तार थार चालक महिला ने मोटर साइकिल सवार को कुचला,अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Update: 2025-05-01 03:02 GMT
Punjab पंजाब: लुधियाना से इस समय बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पीएयू रोड पर तेज रफ्तार थार चला रही एक महिला ने मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। इसके बाद थार एक बिल्डिंग से जा टकराई, जिससे उस बिल्डिंग के खंभे और दीवारें भी गिर गईं। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार मलबे के नीचे दब गया। अस्पताल में इलाज के दौरान मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक पीएयू रोड पर एक महिला थार को मोड़ रही थी कि अचानक उसका थार पर से नियंत्रण खो गया और वह मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारते हुए एक बिल्डिंग से जा टकराई। इससे बिल्डिंग की दीवारें और खंभे गिर गए और मोटरसाइकिल सवार मलबे के नीचे दब गया। मौके पर जुटे लोगों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति पीएयू का कर्मचारी था। मृतक व्यक्ति सिख धर्म से ताल्लुक रखता था।
Tags:    

Similar News