Punjab: चलती बाइक में लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

Update: 2025-06-13 00:37 GMT
Punjab पंजाब: खन्ना शहर में उस समय बड़ा हादसा टल गया जब चलती बाइक में अचानक आग लग गई और बाइक सवार ने कूदकर अपनी जान बचाई. यह घटना श्मशानघाट के पास हुई, जहां बाइक अचानक जलने लगी. मिली जानकारी के अनुसार गांव सरवरपुर निवासी गुरप्रीत सिंह खन्ना में अपने दोस्त से मिलने आया था और इसके बाद उसे छत्तीसगढ़ के लिए ट्रेन पकड़नी थी. ट्रेन मंडी गोबिंदगढ़ रेलवे स्टेशन से थी|
जैसे ही वह श्मशानघाट के पास से गुजर रहा था तो उसे उसकी मां का फोन आया. उसने बाइक एक पेड़ के नीचे खड़ी कर कॉल रिसीव की. इसी बीच अचानक बाइक से धुआं निकलने लगा और कुछ ही पलों में आग लग गई. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए गुरप्रीत सिंह ने तुरंत बाइक से कूदकर खुद को बचाया. हालांकि आग तेजी से फैल गई और बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है|
Tags:    

Similar News