Punjab पंजाब: सुल्तानपुर लोधी सब-डिवीजन के शाहजहांपुर गांव में कुछ अज्ञात नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने जिला परिषद के वाइस चेयरमैन हरजिंदर सिंह जिंदा पर गोलियां चला दीं, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। जिला परिषद के वाइस चेयरमैन हरजिंदर सिंह जिंदा पुत्र मस्सा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार रात करीब 8:38 बजे वह खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहलने जा रहे थे, तभी दो नकाबपोश अज्ञात व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर आए और आते ही दोनों हथियारबंद लोगों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
इस दौरान उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मौके से 6 खाली खोल भी बरामद किए हैं। सब-डिवीजन सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को जब इस घटना की सूचना मिली तो एसीपी सुल्तानपुर लोधी धीरेंद्र वर्मा, सुल्तानपुर लोधी थाने की एसएचओ इंस्पेक्टर सोनमदीप कौर और चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। डल्ला चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर मलकीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से छह खाली खोल बरामद किए हैं। उन्होंने आगे बताया कि उनके वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गए हैं और जाँच जारी है, जिसके बाद जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि यह गैंगस्टर इसी गाँव का रहने वाला है।