Punjab : थाना बलौंगी के अंतर्गत सेक्टर-119 में बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसे में दो बच्चे डूब गए। मृतकों की पहचान आर्यन (11 वर्ष) और राधे (8 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक खाली प्लॉट में बारिश का पानी जमा हो गया था। दोनों बच्चे इसी पानी में नहाने गए थे, लेकिन नहाते समय वे गहरे पानी में डूब गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना बलौंगी की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बच्चों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Tags: