Punjab पंजाब : पंजाब के अबोहर से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। अबोहर तहसील के गांव धरांगवाला में रविवार को फुटबॉल खेलते समय 14 वर्षीय किशोर की अचानक मौत हो गई। इस घटना के बाद खेल का मैदान शोक में बदल गया।जानकारी के अनुसार, गांव में स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब की ओर से एक फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था, जिसमें आसपास के कई गांवों की टीमें भाग ले रही थीं। इसी टूर्नामेंट में गांव आलमवाला की टीम की ओर से 14 वर्षीय जसमीत खेल रहा था। जसमीत पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान में उतरा था।
मैच के दौरान अचानक जसमीत की तबीयत बिगड़ गई और वह खेलते-खेलते मैदान पर गिर पड़ा। यह देख साथी खिलाड़ी और आयोजक घबरा गए और तुरंत उसे पास के डॉक्टर के पास ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत अबोहर के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद जसमीत को मृत घोषित कर दिया।किशोर की असमय मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव के लोग भी इस घटना से गहरे सदमे में हैं।