राज्य सरकार के खिलाफ पनबस व पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

राज्य सरकार न्यूज

Update: 2022-07-11 08:05 GMT
जालंधर: राज्य में आज पनबस व पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ गेट रैली की जा रही हैं। बता दें कि कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने और पक्का करने जैसी मांगों को लेकर पंजाब सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब न मिलने की वजह से एक बार फिर पनबस व पी.आर.टी.सी. कर्मचारियों ने पंजाब सरकार खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अपनी मांगे पूरा को न माने जाने पर सरकार के खिलाफ यह कदम उठाया है। आज पनबस व पी.आर.टी.सी. बस मुलाजिमों द्वारा 27 डिपो के बाहर गेट रैलियां की जा रही हैं।
आपको बता दें कि 13 जुलाई को पंजाब के सभी बस स्टैंड 2 घंटे के लिए बंद रखे जाएंगे। 2 घंटे की हड़ताल करके पंजाब सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने का प्रयास किया जाएगा। अगर फिर भी सरकार के सिर पर जूं न रेंगी तो फिर चक्का जाम करके राज्य स्तर का संघर्ष शुरू कर दिया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि पनबस के किसी भी ठेका कर्मचारी को पक्का नहीं किया जा रहा है। वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है।

Source: Punjab Kesari

Tags:    

Similar News

-->