अब इस मशहूर सिंगर को मिली जान से मारने की धमकी

बड़ी खबर

Update: 2022-08-02 15:47 GMT

चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के बाद अब गैंगस्टर मशहूर सिंगर जानी को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस बात का खुलासा खुद जानी ने किया है। जानी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, ए. डी.जी. पी पंजाब और एस. एस.पी मोहाली को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा बताया है। पत्र में जानी ने लिखा कि काफी समय से उन्हें और उनके मैनेजर को शरारती तत्वों द्वारा जान से मारने की धमकियां मिल रही है।

Delete
Edit

इसके चलते वह पंजाब छोड़कर कहीं और शिफ्ट हो गए। जानी ने पत्र में सिद्धू मूसेवाला की हत्या का भी जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि इस माहौल के चलते वह कहीं शूट करने से भी डर रहे हैं, जिस कारण उनका कामकाज और निजी जिंदगी पर भी असर पड़ रहा है। इन धमकियों के कारण उन्हें और उनके स्टाफ को सुरक्षा की बेहद जरूरत है। साथ ही उन्होंने खुद की सुरक्षा के साथ-साथ लाइसैंसी हथियार की भी मांग की हैं।

Tags:    

Similar News