लापता SGPC कर्मचारी का शव नहर से मिला

Update: 2025-06-25 13:57 GMT
Amritsar.अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कर्मचारी करतार सिंह का शव आज नहर में मिला। वह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की धर्म प्रचार कमेटी में इंचार्ज के पद पर कार्यरत थे। वह पिछले दो दिनों से लापता थे। पुलिस को कल सुल्तानविंड नहर से उनकी एक्टिवा और उसके कागजात मिले। तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि शायद वह इसी नहर में डूब गए हैं। शव मिलने पर यह कयास सच साबित हुए। थाना बी-डिवीजन के एसएचओ सुखबीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई-बहन की शिकायत पर पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। शिकायत में कहा गया है कि कुछ दिन पहले मृतक के परिवार के ही कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी।
Tags:    

Similar News