Amritsar.अमृतसर। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने जंडियाला गुरु नगर काउंसिल के वार्ड नंबर दो से पार्षद हरजिंदर सिंह उर्फ ​​बामन की हत्या के मामले में अलग-अलग जगहों से चार गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। फतेहपुर के पास जब पुलिस ने शूटर गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी को काबू करने का प्रयास किया तो आरोपी ने इंस्पेक्टर विनोद शर्मा पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में गुरप्रीत सिंह घायल हो गया और मौके पर ही गिर गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जंडियाला गुरु शेखूपुरा मोहल्ला निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी, जंडियाला गुरु के घोड़े शाह निवासी अमित कुमार, जंडियाला गुरु के नवां कोट निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​दान और गांव नंगल गुरु निवासी जोबनजीत सिंह उर्फ ​​जोबन के रूप में हुई है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि रविवार दोपहर जब पार्षद की गोली मारकर हत्या की गई तो पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। पुलिस ने सबसे पहले गैंगस्टर जोबनजीत सिंह उर्फ ​​जोबन को रविवार देर रात तरनतारन जिले के गोइंदवाल इलाके से गिरफ्तार किया। जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि गुरप्रीत सिंह और अमित गैलेक्सी होटल में छिपे हुए थे जो बी डिवीजन पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है।


Tags: