Ludhiana: तेज तूफान ने मचाई तबाही, पांच मंजिला इमारत की छत गिरने से मची अफरा-तफरी
Ludhiana लुधियाना: शहर के अंदरूनी इलाके बाग वाली गली में एक पांच मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग पर लगा एलिवेशन कई हिस्सों में टूटकर सड़क के बीचोंबीच गिर गया, जिससे बाजार से गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। शनिवार शाम करीब 7:45 बजे आई तेज आंधी के कारण कई इलाकों में जनजीवन ठप हो गया। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वहीं ग्यासपुर इलाके में सीमेंट की चादर उड़कर घर के बाहर खड़े एक व्यक्ति पर गिर गई।
जिससे व्यक्ति के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति की पहचान ईस्टमैन चौक निवासी रामपाल सिंह (45) के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टर के अनुसार उसके दांत और जबड़ा टूट गया है। इसके साथ ही नाक पर भी गंभीर चोट आई है।