Ludhiana.लुधियाना: पुलिस कमिश्नरेट के सीआईए स्टाफ 3 ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तीन देसी पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, मैगजीन और कारतूस बरामद किए हैं। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। एडीसीपी (जांच) अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि सीआईए स्टाफ 3 ने अपने प्रभारी नवदीप सिंह की निगरानी में ग्यासपुरा के सुआ रोड से मुनीश कुमार को गिरफ्तार किया है।
मुनीश मूल रूप से बिहार के जंजालपुर का रहने वाला है और फिलहाल ग्यासपुरा के सुआ रोड पर रहता है। उसके पास से तीन .32 बोर की देसी पिस्तौल, तीन मैगजीन, 13 कारतूस और एक रिवॉल्वर बरामद की गई है। एडीसीपी ने बताया कि संदिग्ध को रविवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उसके पिछले रिकॉर्ड की जानकारी ली जा रही है।