Ludhiana लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में बुधवार को बोरी में महिला का शव भरकर सड़क पर फेंक कर दो व्यक्ति फरार हो गए थे। इस मामले में लुधियाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। वहीं मृतका की पहचान 25 वर्षीय रेशमा के तौर पर हुई है। रेशमा की हत्या करने के बाद उसकी लाश को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश थी, लेकिन इससे पहले ही लोगों ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को शक के आधार पर रोक लिया और दोनों शव को सड़क पर फेंक कर भाग गए थे।
Tags: