Ludhiana: शाही इमाम उस्मान पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

Update: 2026-02-08 04:10 GMT
 Ludhiana लुधियाना : पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी पर लुधियाना की जामा मस्जिद के बाहर हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हमले में शाही इमाम समेत तीन लोग घायल हुए हैं। आरोप है कि मस्जिद कार्यालय के बाहर कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर से हमला किया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह विवाद जामा मस्जिद परिसर में बनी दुकानों को लेकर लंबे समय से चला आ रहा था। शनिवार को स्थिति उस समय बिगड़ गई जब शाही इमाम मस्जिद पहुंचे। इसी दौरान तीनों आरोपी मौके पर आए और पहले बहस शुरू हुई, जो बाद में हिंसा में बदल गई।
हमलावरों ने शाही इमाम, मस्जिद कार्यालय के प्रबंधक और एक अन्य व्यक्ति पर ईंटें फेंकीं, जिससे वे घायल हो गए। बीच-बचाव करने आए अन्य लोगों के साथ भी हाथापाई की गई। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिसके चलते आरोपी मौके से फरार हो गए।मस्जिद कार्यालय प्रभारी मोहम्मद मुजाहिद की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान ब्राउन रोड निवासी उबैद-उर-रहमान, उसके बेटे अतीक-उर-रहमान और मोहम्मद अहमद के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Tags:    

Similar News