Ludhiana लुधियाना: लुधियाना के लुहारा पुल के पास आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसा उस समय हुआ जब एचपी गैस से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर कई वाहनों और मोटरसाइकिल सवारों से टकरा गया।
हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार, ट्रक तेज़ गति से जा रहा था और एक के बाद एक कई वाहनों से टकराया।दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। यातायात नियंत्रित करने के लिए पुल के पास से वाहनों का मार्ग बदल दिया गया है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।