Punjab पंजाब : गुरुवार देर रात लुधियाना में चंडीगढ़ पुलिस के कुछ जवान उस समय घायल हो गए, जब उनकी सरकारी इनोवा को एक तेज़ रफ़्तार हुंडई क्रेटा ने टक्कर मार दी। टक्कर से गाड़ी सड़क से उतरकर फुटपाथ के रैंप से टकरा गई।अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ BNS की धारा 281, 125(A) और 324(4) के तहत FIR दर्ज की गई है।घायल अधिकारियों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया।चंडीगढ़ के सेक्टर 24 में क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर राम दिया ने बताया कि वह आर्म्स एक्ट के एक मामले की जांच के सिलसिले में एक टीम के साथ लुधियाना में थे। उनकी इनोवा में दो ASI, एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल समेत छह लोग सवार थे। रात करीब 1.30 बजे टीम फिरोजपुर जिले जा रही थी, तभी चंडीगढ़ रोड पर वर्धमान के पास एक तेज़ रफ़्तार क्रेटा ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी।इंस्पेक्टर ने बताया, "टक्कर से गाड़ी बेकाबू हो गई और रैंप से टकरा गई।
बाहर निकलने के बाद उन्होंने क्रेटा ड्राइवर से पूछताछ की, जिसने कथित तौर पर मदद करने के बजाय बहस की। इसके बाद ड्राइवर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।बाद में एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची, घायल जवानों को सिविल अस्पताल ले गई और उनके बयान दर्ज किए।मामले की जांच कर रहे ASI अनिल कुमार ने बताया कि वे क्रेटा के रजिस्ट्रेशन नंबर के ज़रिए आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ BNS की धारा 281, 125(A) और 324(4) के तहत FIR दर्ज की गई है।
Tags: