Ludhiana लुधियाना :लुधियाना में आज एक घर में अचानक फ्रीज का कंप्रेशर फट गया। कंप्रेशर फटने के कारण दंपती बुरी तरह से झुलस गए आस-पास के लोगों ने घर में चीख पुकार सुनी तो तुरंत घर में दाखिल होकर दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने महिला की हालत ज्यादा खराब होती देख दंपती को पीजीआई रेफर कर दिया। महिला की हालत नाजुक है। उसके चेहरा और छाती आग की चपेट में आए है। झुलसे दंपती का नाम नीतू (32) और नीरज(32) के रूप में हुई है।
सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दंपती ऋषि नगर के रहने वाले है। आज महिला नीतू ने अचानक से फ्रीज में सामान रखने के लिए डोर खोला। अचानक फ्रीज के कंप्रेशर से धमाका हो गया। नीतू का पति नीरज भी पास में ही था। वह जब पत्नी को आग से बचाने लगे तो उसकी भी बाजू झुलस गई। उसने शोर मचाया तो आस-पास के लोगों दोनों को घर से बाहर सुरक्षित निकाला। फिलहाल दोनों का उपचार पीजीआई चल रही है।